| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

 वार्ड 15 में चलाया सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका सीवन की ओर से वार्ड नंबर 15 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद जितेंद्र शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों...

ads1 - 303*387
 वार्ड 15 में चलाया सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका सीवन की ओर से वार्ड नंबर 15 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद जितेंद्र शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई करते हुए श्रमदान किया। अभियान के दौरान गलियों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा गंदगी व कचरे को हटाया गया। सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया। पार्षद जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर के साथ आसपास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों को बेहतर और स्वस्थ माहौल मिलता है। इसके लिए नगर पालिका के प्रयासों के साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें