कैथल। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी और गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर गांवों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को सरकार की ओर से जारी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी, जिससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने ग्रामीणों से स्वच्छता दिवस में सक्रिय भागीदारी करने और गांवों को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।
.webp)
.webp)


Leave a Reply