| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

मंडियों में खरीद की रफ्तार धीमी अब तक 81.60 एमटी ही धान बिका

कैथल। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक कुल 81.60 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई। हालांकि मंडियों में आवक के मुकाबले खरीद की रफ्तार अभी काफी धीमी...

ads1 - 303*387
मंडियों में खरीद की रफ्तार धीमी अब तक 81.60 एमटी ही धान बिका

कैथल। जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक कुल 81.60 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई। हालांकि मंडियों में आवक के मुकाबले खरीद की रफ्तार अभी काफी धीमी है। मार्केट कमेटी के आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक कुल 17,465 मीट्रिक टन पीआर धान पहुंच चुका है लेकिन नमी की समस्या के कारण खरीद प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।

मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती फसल में नमी का तय मापदंड से अधिक होना बना हुआ है। इसी बीच अतिरिक्त अनाज मंडी में पिछले 10 दिनों से अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसान भाग सिंह के चेहरे पर उस समय खुशी लौट आई जब उनकी धान की नमी 15 प्रतिशत पाई गई। सरकारी नियमों के तहत यह नमी मानक दायरे में थी जिसके बाद उनकी फसल की तुरंत सरकारी खरीद कर ली गई।

केवल दो मंडियों में खरीद शुरू :एक तरफ जहां अतिरिक्त मंडी में खरीद का खाता खुला, वहीं दूसरी तरफ नई अनाज मंडी में शेरगढ़ निवासी किसान महेंद्र सिंह समेत कई किसान अभी भी अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में फिलहाल केवल दो प्रमुख मंडियों में ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो पाई है। इसके कारण अन्य मंडियों और विशेषकर नई मंडी में अपनी उपज लेकर बैठे किसान परेशान हैं और वहां भी जल्द से जल्द सरकारी तौल शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें