| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / खबरें

डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच बने हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

पंचकूला। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उन्हें नई जिम्मेदारी...

ads1 - 303*387
डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच बने हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

पंचकूला। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक मोर्चे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्र के प्रति भावना एक है। भारत की सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता और सामाजिक समरसता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य बिना किसी धार्मिक भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक तक लाभ पहुंचाना है।

पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ. असलम खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जान मोहम्मद, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऋचा पाहवा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सेन, एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा और प्रदेश सचिव रवि बतान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें