Meerut :उत्तर प्रदेश के Meerut में पिछले साल हुए चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दिवंगत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अदालत ने आज फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में कई महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिले। District Judge अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में 29 सितंबर की शाम इस प्रसिद्ध हत्याकांड मामले पर सुनवाई हुई।
शाम करीब 4:30 बजे अदालत अधिवक्ताओं से भरी हुई थी। कोर्ट परिसर के दोनों गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था। शाम 4:52 बजे District Judge अदालत में पहुंचे। उस समय मुस्कान और साहिल जेल से video confrencing के जरिए अदालत से जुड़े हुए थे।
जज के सवाल पर खामोश रही मुस्कान
अदालत में बैठते ही जज ने साहिल से आवाज सुनाई देने की पुष्टि करने के लिए हाथ उठाने को कहा। इसके बाद उन्होंने मुस्कान से भी पूछा कि उन्हें क्या लगता है। इस दौरान मुस्कान खामोश रहीं। जज ने कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
DGC KK Chaube के मुताबिक, अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध समाज को झकझोरते हैं और सामाजिक ताने-बाने पर अपना दुष्प्रभाव छोड़ते हैं। पर्याप्त साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया। आरोप था कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया गया था।
फैसला सुनते ही छलक पड़े आंसू
जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, फैसला सुनने के बाद मुस्कान और साहिल की आंखों से आंसू छलक पड़े। मुस्कान रोते हुए Video Confrencing से बैरक में चली गई, जहां उसने अपनी बेटी को दुलार किया। इसके बाद अन्य महिला बंदियों ने उसे समझाकर संभालने की कोशिश की।
.webp)
.webp)


Leave a Reply