| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
Hindi News / पॉलिटिक्स

Himachal Congress CM Face : दो बार विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा CM रेस में  सबसे आगे 

Himachal Congress CM Face : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 43.90 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 40 सीटें अपने नाम की हैं। अब चर्चा इस बात...

ADVERTISEMENT

Himachal Congress CM Face : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने 43.90 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए 40 सीटें अपने नाम की हैं। अब चर्चा इस बात पर हो रही है कि हिमाचल में सीएम कौन बनेगा? सीएम पद की CM  रेस में 5 नाम शामिल हैं. जिसमें , सुधीर शर्मा , सुखविंदर सिंह सुखू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह  और चंद्र कुमार का नाम शामिल हैं. 

Himachal Congress CM Face सुधीर शर्मा कांगड़ा की राजनीति में एक कद्दावर नेता

हिमाचल में दो बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके सुधीर शर्मा पर CM की रेस में सबसे आगे माने जा रहे है ।  कांगड़ा की राजनीती में अपना  कद और सबसे ज्यादा MLA वाले जिले के सबसे बड़े नेता के तोर पर उभर के आये है।  तो वहीं दूसरी और ब्राह्मण नेता की तोर पर भी   सुधीर का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

Also read : AAP Party गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्षरत,स्कूल नही होने देंगे बंद : गुरपाल सिंह

इस बार के चुनाव में भी कांगड़ा जिले ने साबित कर दिया कि वह सच में सियासी रूप से चुनाव में किंग मेकर बनता है। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 15 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें