| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / पॉलिटिक्स

कार्यकर्ताओं और आमजन की सेवा ही भाजपा की पहचान : अशोक गुर्जर

कैथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय संवाद किया।इस दौरान...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">कार्यकर्ताओं और आमजन की सेवा ही भाजपा की पहचान :</span> अशोक गुर्जर
<span class="title-highlight-color">कार्यकर्ताओं और आमजन की सेवा ही भाजपा की पहचान :</span> अशोक गुर्जर

कैथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके समक्ष रखा। अशोक गुर्जर ने सभी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" केवल एक नारा नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है, जिसके माध्यम से संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा के संकल्प को निरंतर साकार कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश कार्यालय में नियमित जनसुनवाई एवं कार्यकर्ताओं से संवाद की यह परंपरा संगठन और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने का माध्यम है।

— खबर समाप्त —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें