नई दिल्ली। Apple के आगामी स्मार्टफोन iPhone 18 को लेकर टेक जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक में iPhone 18 सीरीज से जुड़े बड़े दावे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि Apple इस बार अपनी पारंपरिक लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple 2026 में iPhone 18 सीरीज को दो चरणों में लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2026 में कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला Foldable iPhone लॉन्च कर सकती है। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e मॉडल को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह Apple की अब तक की सबसे बड़ी लॉन्च रणनीति में बदलाव माना जाएगा।
Read More: Cannes 2026 में छाए संदीप पटेल, हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के जरिए बढ़ाई भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहचान
लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 2nm तकनीक पर तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह चिप पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होगी। इससे बैटरी बैकअप और AI फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 में छोटा Dynamic Island और Under-Display Face ID जैसी तकनीक देखने को मिल सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple स्क्रीन को और ज्यादा फुल-स्क्रीन लुक देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव संभव है।
कैमरा फीचर्स को लेकर भी बड़े अपडेट सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro मॉडल में Variable Aperture कैमरा तकनीक दी जा सकती है। इससे यूजर्स कैमरे में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे और प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।
Apple इस बार अपने खुद के C2 Modem का इस्तेमाल भी कर सकती है। इससे कंपनी Qualcomm पर अपनी निर्भरता कम करेगी। माना जा रहा है कि नया मॉडेम बेहतर 5G स्पीड और मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी देगा।
iPhone 18 सीरीज के साथ Apple का पहला Foldable iPhone भी चर्चा में है। हालांकि कुछ लीक वीडियो और डमी मॉडल सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर्स ने डिजाइन को पसंद किया, जबकि कुछ लोगों ने इसे बहुत मोटा बताया।
Read More: Suzlon Energy के शेयरों में हलचल, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों की नजर
कीमतों को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple बढ़ती कंपोनेंट लागत के बावजूद iPhone 18 की कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर सकती है। हालांकि Pro और Foldable मॉडल की कीमत प्रीमियम रेंज में रहने की संभावना है।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि iPhone 18 सीरीज Apple के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। AI फीचर्स, फोल्डेबल डिजाइन और नई लॉन्च रणनीति के जरिए कंपनी स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल दुनियाभर के Apple फैंस को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।


