| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

Kaithal BJP: चंदाना गेट मंडल की कार्यशाला, Seva Sankalp Abhiyan को लेकर बनी रणनीति

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर कैथल। भारतीय जनता पार्टी के चंदाना गेट मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">Kaithal BJP:</span> चंदाना गेट मंडल की कार्यशाला, Seva Sankalp Abhiyan को लेकर बनी रणनीति

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के चंदाना गेट मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को मंडल स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुश, मंडल उपाध्यक्ष अमित सेठ, राजेश सिंगला, हितेश शर्मा (मंडल IT प्रमुख एवं मन की बात संयोजक), अमरजीत छाबड़ा तथा नगर परिषद की वाइस चेयरमैन सीमा वाल्मीकि सहित शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें