Punjab Board 10th Result : टॉप 3 में दो लड़कियों का दबदबा, छात्रा हरलीन शर्मा बनीं स्टेट टॉपर

    0
    4

    Punjab Board 10th Result: आज पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार सबसे खास बात यह रही कि टॉप तीन में दो लड़कियां शामिल रहीं। रिजल्ट घोषित होने की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए वो पंजाब शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
    Also read : CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 9 साल का रिकॉर्ड टूटा

    Punjab Board 10th Result के तीन टॉपर

    हरलीन शर्मा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो, फरीदकोटप्राप्त अंक- 650650
    मनिमहेश, हरलीन शर्मा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगरप्राप्त अंक- 645650
    रिया रानी, श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुरप्राप्त अंक- 645650

    रिजल्ट चेक करने के दो तरीके

    अक्सर देखने में आया है कि विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखते समय काफई परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब शिक्षा बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किया है एवं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसके माध्यम से भी विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
    Also read : रिज़्यूमे कैसे बनाएं: एक प्रभावशाली और प्रोफेशनल CV तैयार करने की पूरी गाइड

    1- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है। यहां हम आपकों स्टेप दर स्टेप बताएंगे कि कैसे आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है। सबसे पहले आप शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाए। उसके बाद आपको होमपेज पर results लिखा हुआ मिलेगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपको अपनी कक्षा सिलेक्ट करनी होगी।

    कक्षा सिलेक्ट करने के बाद आपकों अपना रोल नंबर या अपना नाम डालकर Submit पर क्लिक करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के लिए अपने रिजल्ट की copy download करके रख ले क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

    Also read : भारत में बिना डिग्री के कौन सी नौकरी मिल सकती है?
    2- हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। यदि विद्यार्थियों को वहां पर रिजल्ट देखते हुए को समस्या आ रही है तो वे 9549161161 कॉल करके भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। बता दें कि इस बार परीक्षा में कुल 2,69,505 परीक्षार्थी बैठे थे जबकि 2,54,744 ही पास हुए है। इस बार विद्यार्थयों का पास प्रतिशत पिछले साल के प्रतिशत से कम है।
    ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन रहा बेहतर

    ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का परिणाम शहरी क्षेत्रों से शानदार

    बोर्ड के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का परिणाम शहरी क्षेत्रों से बेहतर रहा। ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत 95.35 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों का परिणाम 92.98 प्रतिशत रहा। इससे साफ है कि गांवों के छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सबसे बेहतर

    स्कूलों के प्रदर्शन की बात करें तो गैर सरकारी यानी प्राइवेट स्कूलों का परिणाम सबसे अच्छा रहा। प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 95.97 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि सरकारी स्कूलों का परिणाम 94.45 प्रतिशत रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here