| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Uncategorized

शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की फरियाद, डीसी ने समाधान के दिए निर्देश

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में डीसी अपराजिता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उनके...

ads1 - 303*387
शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की फरियाद, डीसी ने समाधान के दिए निर्देश

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में डीसी अपराजिता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उनके साथ एडीसी डॉ. सुशील कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में बिजली, पानी, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य शिकायतें सामने आईं। शिविर में रसुलपुर निवासी रीना ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान करने, सजूमा निवासी अमित कुमार ने ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन हटवाने, शक्तिनगर के नागरिकों की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने, कसान निवासी सोनू ने स्कूल से एसएलसी दिलवाने, बीरबांगड़ा निवासी गुरदीप सिंह ने नहरी नाका खुलवाने के अलावा अन्य शिकायतें समाधान शिविर में आईं। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निपटान करने के निर्देश दिए।



डीसी अपराजिता ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई की स्थिति से अवगत करवाया जाए। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। वे इन शिविरों में आकर अपनी समस्याएं व शिकायतें अधिकारियों के समक्ष दे सकते हैं, ताकि समाधान करवाया जा सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें