Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

Border 2 Box office collection Day 4: गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉर्डर 2 ने मचाया धमाल, 59 करोड रुपए कमाए

Border 2 Box office collection Day 4: बॉर्डर 2 फिल्म ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ है और अब तक भारत में यह फिल्म डेढ़ सौ करोड़ रुपए का आंकड़ा पूरी तरह से पार कर चुकी है। सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है और सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 करोड़ रुपए कमाए और अब इस मूवी की घरेलू कमाई 180 करोड़ रुपए हो गई है। कहा जा रहा है कि यह मूवी बॉर्डर से काफी कुछ अलग है।

Also Read: Renault duster 2026 Pre Launch Booking हुई शुरू, जाने कीमत और भी सब कुछ

बॉर्डर 2 की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही कमाई

1- फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी कि शुक्रवार को 30 करोड़ रुपए कमाए।

2- शनिवार को यह आंकड़ा कुछ बढ़ा और 36.5 करोड़ हो गया

3- बॉर्डर 2 फिल्म की तीसरे दिन की कमाई यानी रविवार को 49 पॉइंट 32% की बढ़ोतरी हुई जिससे 100 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो गई।
4- और हद तो तब हो गई जब गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर इस फिल्म ने 59 करोड़ रुपए एक दिन में कमाए। सोमवार के बाद अब तक इस फिल्म की घरेलू कमाई 180 करोड़ रुपए हो चुकी है।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी

“यह एक सुनामी है बॉर्डर टू बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचा रही है पिछले महीने दु
धूरंधर और अब बॉर्डर 2 ने बॉलीवुड में खुशी, उम्मीद आत्मविश्वास और सकारात्मकता वापस ला दी है। यहां तक कि रविवार के आंकड़े किसी सनसनीखेज से काम नहीं है।” – तरण आदर्श, ट्रेड एनालिस्ट।

बॉर्डर 2 मूवी कि वह चीज जो आपको जानना जरूरी

बॉर्डर 2 मूवी 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई। इस मूवी के डायरेक्टर अनुराग सिंह है। यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म बॉर्डर का दूसरा संस्करण है जिसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है।

  • बॉर्डर 2 फिल्म के मुख्य अभिनयकार अभिनेता
  • बॉर्डर 2 फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा,अन्या सिंह और मेधा राणा ने अभिनय किया।
  • म्यूजिक डायरेक्टर है : मिथुन, अनु मलिक, सचेत परंपरा, विशाल मिश्रा गुरमोह।
  • रनिंग टाइम बॉर्डर 2 फिल्म का 3 घंटे 20 मिनट का है

Also Read: Bank strike Today: आज बैंकिंग कामकाज रहेगा प्रभावित, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

Border 2 vs Gadar 2

बॉर्डर 2 और गदर 2 फिल्म सनी देओल की बेहद शानदार मूवी है लेकिन आपको बता दें कि जहां बॉर्डर 2 ने एक सप्ताह में केवल 180 करोड़ रुपए कमाए, वहीं गदर 2 ने केवल एक सप्ताह में 285 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इस प्रकार 108 करोड़ रुपए अभी भी कम है। अभी भी बॉर्डर 2 के पास गदर 2 मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तीन दिन बाकी है अब देखना होगा कि क्या बॉर्डर 2 मूवी गदर 2 को पछाड़ पाएगी या नहीं।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.