Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

Mohali Murder Case में सनसनीखेज दावा: Goldi Brar की पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप

मोहाली। पंजाब के मोहाली में हुए चर्चित मर्डर केस ने अब एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। एसएसपी दफ्तर से कुछ ही कदम की दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर की गई गुरविंदर उर्फ गुरी की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है।

इस दावे के सामने आते ही न सिर्फ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल भी बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।जानकारी के मुताबिक, यह पोस्ट गैंगस्टर रोहित गोदारा की फेसबुक आईडी से शेयर की गई है। पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि गुरविंदर की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान लेते हैं।

Mohali Murder Case में सनसनीखेज दावा Goldi Brar की पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप

पोस्ट में दावा किया गया है कि गुरविंदर उनके भाई गुरलाल बराड़ के हत्या मामले में आरोपी था और पुलिस से उन्हें किसी तरह के इंसाफ की उम्मीद नहीं थी। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि जब सिस्टम आम घरों के लड़कों की मौत पर चुप रहता है, तो वे खुद अपना “हक” लेना जानते हैं।इस सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टरों की ओर से खुली धमकी भी दी गई है। लिखा गया है कि जिन लोगों से उनकी दुश्मनी है, वे यह न समझें कि सब कुछ भुला दिया जाएगा। समय के साथ दुश्मनी और गहरी होगी और “सबकी बारी आएगी।”

Also read: जननायक: राजनीति, संघर्ष और जनता की आवाज़

इस बयान ने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इसे गंभीरता से जांच का विषय बताया जा रहा है।गौरतलब है कि यह हत्या मोहाली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई थी। एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गुरविंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं।

अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।इस हमले में गुरविंदर की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक गुरविंदर उर्फ गुरी की पहचान थाना सदर खरड़ क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

Mohali Murder Case में सनसनीखेज दावा Goldi Brar की पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल पोस्ट वास्तव में किसने और कहां से शेयर की, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।इस हाई-प्रोफाइल हत्या और गैंगस्टर के दावे के बाद पंजाब में गैंगवार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Also Read: विश्वबन्धुत्व के भाव को दर्शाता हुआ महाराष्ट्र का 59 वाँ निरंकारी संत समागम भव्य रूप से संपन्न

विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, जबकि आम लोग भी यह सवाल कर रहे हैं कि जब एसएसपी दफ्तर के बाहर ही ऐसी वारदात हो सकती है, तो बाकी इलाकों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

सर्दियों में लहसुन चाय से इम्यूनिटी बूस्ट करें RTI Kaise Kaam Karta Hai: System Ke Andar Ka Process BSF में 549 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू जानिए sugar free खाना खाने के क्या लाभ है NOC क्या prove करता है