इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आरपी राठी ने बच्चों को कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन सात दिवसीय NSS Camp का समापन किया गया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि आयोजित की। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा पूरे शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानाचार्य ने एन एस एस के अध्यक्ष प्रवीन कुमारी वअन्य सहयोगियों की एन एस एस शिवर को सुचारु रूप से चलाने के लिए सराहना की

Leave a Reply