| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

7 days NSS Camp का समापन: स्वयंसेवक ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

नारायणगढ़| डीएवी स्कूल नारायणगढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत बच्चों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टोका...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">7 days NSS Camp का समापन:</span> स्वयंसेवक ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
नारायणगढ़| डीएवी स्कूल नारायणगढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतर्गत बच्चों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टोका साहिब के आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आरपी राठी ने बच्चों को कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन सात दिवसीय NSS Camp का समापन किया गया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि आयोजित की। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा पूरे शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानाचार्य ने एन एस एस के अध्यक्ष प्रवीन कुमारी वअन्य सहयोगियों की एन एस एस शिवर को सुचारु रूप से चलाने के लिए सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें