| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
(970*50)
Hindi News / Breaking News

डीएवी स्कूल ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

नारायणगढ़। डीएवी स्कूल नारायणगढ़ में NSS और NCC के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के...

ads1 - 303*387
डीएवी स्कूल ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली
नारायणगढ़। डीएवी स्कूल नारायणगढ़ में NSS और NCC के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय से जागरूकता रैली निकालकर की गई। एन एस एस अध्यक्षा प्रवीण कुमारी ,एन सी सी अध्यक्ष कपिल व जशनप्रीत के नेतृत्व में रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल द्वारा तिरंगे झंडों का दान भी किया गया। रैली के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर पी राठी को तिरंगा बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े विभिन्न नारे लगाए। “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा!”,तिरंगा हमारी शान है, भारत देश महान है!”, देश की आन-बान-शान—तिरंगा हमारी पहचान!” भारत माता की जय!” जैसे नारो से बच्चों का उत्साह दिखाई दे रहा था ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। स्वयंसेवकों ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें