| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: दयालु योजना के तहत ऐसे करें Apply

कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार...

ads1 - 303*387
मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: दयालु योजना के तहत ऐसे करें Apply

कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार सालाना आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या स्थाई दिव्यांगता पर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणी में एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

डीसी अपराजिता ने बताया कि इस योजना के तहत मृतक व्यक्ति की 6 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए। परिवार के द्वारा मृत्यु या स्थाई दिव्यांगता की स्थिति में घटना की तिथि से तीन महीने के भीतर आवेदन करना होगा। आयु अनुसार बात करें तो छह से 12 वर्ष तक की आयु के लिए एक लाख रुपये, 12 से 18 वर्ष तक की आयु के लिए दो लाख रुपये, 18 से 25 वर्ष तक की आयु के लिए तीन लाख रुपये, 25 से 45 वर्ष तक की आयु के लिए 5 लाख रुपये तथा 45 से 60 वर्ष तक की आयु के लिए 3 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

डीसी अपराजिता ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति की को www.dapsy.finhry.gov.in वैबसाईट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद पीपीपी आईडी नंबर दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी दर्ज करने के बाद उसे सबमिट करें। इसके बाद परिवार के सदस्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, फिर लाभार्थी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण भरने के बाद फार्म जमा कर सकते हैं।

एजेंटों से सावधान रहें और धोखाधड़ी से बचें

डीसी अपराजिता ने आमजन का आह्वान किया कि ऐसी स्थिति में पात्र व्यक्ति दयालु योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करें। एजेंटों से सावधान रहें और धोखाधड़ी से बचें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2996024 तथा ईमेल dayaluhelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें