| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: मयंक मार्कंडे बोले- युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

अमृतसर सूरमाज के मयंक मार्कंडे बोले—युवा और जिला स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका चंडीगढ़। पंजाब के स्टार स्पिनर मयंक मार्कंडे शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज का प्रतिनिधित्व करने...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">शेर-ए-पंजाब टी20 लीग:</span> मयंक मार्कंडे बोले- युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अमृतसर सूरमाज के मयंक मार्कंडे बोले—युवा और जिला स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका

चंडीगढ़। पंजाब के स्टार स्पिनर मयंक मार्कंडे शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह लीग पंजाब के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।

अमृतसर सूरमाज का हिस्सा बनना गर्व की बात:मयंक मार्कंडे

मार्कंडे ने कहा कि पंजाब के घरेलू क्रिकेट सिस्टम से आने के बाद राज्य की प्रमुख टी20 लीग में खेलना उनके लिए खास अनुभव है। अमृतसर सूरमाज का हिस्सा बनना और पंजाब की प्रमुख टी20 प्रतियोगिता में योगदान देना मेरे लिए गर्व की बात है। पूरे राज्य की बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ खेलना और ऐतिहासिक शहर अमृतसर का प्रतिनिधित्व करना बेहद संतोषजनक है।

जिला और अंडर-19 खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

मार्कंडे के मुताबिक लीग का सबसे बड़ा फायदा पंजाब के उन खिलाड़ियों को होगा, जिन्हें बड़े मंच पर खुद को साबित करने का नियमित अवसर नहीं मिल पाता। घरेलू, अंडर-19 और जिला स्तर के खिलाड़ियों को लगातार खेलने का मौका मिलने से गैर-मेट्रो क्षेत्रों की प्रतिभाओं की पहचान आसान होगी और उन्हें राज्य तथा आईपीएल टीमों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

अमृतसर सूरमाज खिताब की मजबूत दावेदार

अमृतसर सूरमाज की टीम को लेकर मार्कंडे ने कहा कि टीम में हर परिस्थिति के मुताबिक प्रदर्शन करने की क्षमता है। हमारे पास संतुलित टीम है। अगर हम अहम मौकों पर अपनी गेंदबाजी योजनाओं को सही तरीके से लागू करते हैं और रन चेज में आक्रामक रवैया बनाए रखते हैं तो हम खिताब के लिए मजबूत दावेदार हैं।

युवा स्पिनरों को अनुभव बांटेंगे मार्कंडे

टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों में शामिल मार्कंडे युवा स्पिनरों की मदद करने को भी अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह फील्ड प्लेसमेंट, गेंदबाजी की विविधता और पिच के व्यवहार को समझने से जुड़ी अपनी सीख युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करेंगे।

घरेलू सीजन से पहले मिलेगी शानदार मैच प्रैक्टिस

मार्कंडे ने कहा कि शीर्ष बल्लेबाजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी टी20 मुकाबले घरेलू सीजन से पहले उनकी गेंदबाजी को और धार देंगे। उनके मुताबिक ऐसे मुकाबले दबाव की स्थिति में गेंदबाजी की विविधता, अनुशासन और गेम अवेयरनेस की असली परीक्षा लेते हैं।

खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना युवा क्रिकेटरों के विकास को तेज कर सकता है। उनका मानना है कि शेर-ए-पंजाब टी20 लीग सिर्फ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच नहीं, बल्कि पंजाब की अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें