| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

यूपी टी20 लीग: काशी रुद्राज ने नोएडा सुपर किंग्स को 67 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

कानपुर। गत चैंपियन काशी रुद्राज ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा सुपर किंग्स को 67 रन से हरा दिया। कप्तान करण शर्मा के तूफानी शतक और तेज गेंदबाज विजय यादव की...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">यूपी टी20 लीग:</span> काशी रुद्राज ने नोएडा सुपर किंग्स को 67 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

कानपुर। गत चैंपियन काशी रुद्राज ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा सुपर किंग्स को 67 रन से हरा दिया। कप्तान करण शर्मा के तूफानी शतक और तेज गेंदबाज विजय यादव की चार विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत काशी रुद्राज ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
करण शर्मा ने 51 गेंदों पर जड़ा शतक
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्राज ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। कप्तान करण शर्मा ने महज 51 गेंदों पर 102 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
करण शर्मा को सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी का शानदार साथ मिला। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 63 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर काशी रुद्राज को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए। कार्तिक यादव ने चार गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल था।
विजय यादव की घातक गेंदबाजी
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की टीम काशी रुद्राज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। विजय यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि ऋषभ राजपूत ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
काशी के गेंदबाजों के लगातार दबाव के चलते नोएडा सुपर किंग्स की पूरी टीम 18.4 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह काशी रुद्राज ने मुकाबला 67 रन से अपने नाम किया।
लगातार हार के बाद काशी ने दिखाया दम
काशी रुद्राज के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी थी और पिछले तीन मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान करण शर्मा ने कहा कि दबाव के बीच खेली गई यह पारी उनके लिए यूपी टी20 लीग की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि टीम के लिए अभी काम पूरा नहीं हुआ है और अगला मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
करण ने कहा कि टीम में उस जुनून की कमी महसूस हो रही थी, जो पिछले सत्रों में उसकी पहचान रही है। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने मिलकर उस ऊर्जा को वापस लाने की कोशिश की और मुकाबले में सभी ने एक-दूसरे को प्रेरित किया।
ग्रीन पार्क में बदला माहौल, लौटा आत्मविश्वास
करण शर्मा ने मुकाबले के लिए मैदान बदलने को भी महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना था कि जिस मैदान पर टीम लगातार हार रही थी, वहां से बाहर आकर ग्रीन पार्क में खेलना टीम के लिए सकारात्मक बदलाव साबित हुआ।
उन्होंने अभिषेक गोस्वामी, विजय यादव और ऋषभ राजपूत के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि काशी रुद्राज का चरित्र और मानसिकता हमेशा मजबूत होनी चाहिए, और टीम ने इस मुकाबले में इसे साबित किया।
प्लेऑफ की दौड़ में काशी रुद्राज
इस जीत के साथ काशी रुद्राज नौ मुकाबलों में चार जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। गत चैंपियन के पास अब लीग चरण का एक मुकाबला और बाकी है। काशी रुद्राज का अगला मुकाबला मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला काशी रुद्राज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें