ILT20 Season 5 से पहले Mike Fordham को Interim COO नियुक्त किया गया है। वह नवंबर-दिसंबर 2026 में होने वाले DP World ILT20 Season 5 के संचालन की कमान संभालेंगे।
दुबई। International League T20 (ILT20) Management ने Mike Fordham को अंतरिम मुख्य परिचालन अधिकारी (Interim Chief Operating Officer) नियुक्त किया है। Fordham ने तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभाल ली है और वह इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले DP World ILT20 Season 5 के आयोजन और संचालन की कमान संभालेंगे।
Mike Fordham वर्ष 2022 में लीग की शुरुआत से ही इसके Head of Operations के पद पर कार्यरत हैं। खेल क्षेत्र में दो दशक के करियर के दौरान उन्होंने नई लीग, प्रतियोगिताओं और फ्रेंचाइजी के sporting, governance और commercial set-up से जुड़े कामों में व्यापक अनुभव हासिल किया है।
Season 5 के आयोजन की संभालेंगे जिम्मेदारी
Interim COO के तौर पर Fordham का मुख्य दायित्व DP World ILT20 Season 5 execution को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लीग के पांचवें सत्र के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है। उनके अनुसार DP World ILT20 शीर्ष टी20 प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बना चुका है और तीन विश्वस्तरीय मैदानों पर उच्चस्तरीय क्रिकेट के लिए जाना जाता है।
Fordham ने कहा कि इस वर्ष का संस्करण पहले से बड़ा और बेहतर होगा। उन्होंने आगामी DP World ILT20 Development Tournament को संयुक्त अरब अमीरात के युवा खिलाड़ियों के लिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने का महत्वपूर्ण मंच बताया।
Player Auction में बड़े T20 सितारे शामिल
Fordham के मुताबिक DP World ILT20 Player Auction के लिए कई बड़े टी20 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इससे लीग की प्रतिष्ठा और ऐसे टूर्नामेंट के रूप में उसकी स्थिति मजबूत होती है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेना चाहते हैं।
.webp)
.webp)


Leave a Reply