| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

कक्षा से Field तक, विद्यार्थियों ने समझी Journalism

Kurukshetra University के 22 जनसंचार विद्यार्थियों ने किया Educational Visit कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एमए जनसंचार एवं एमएससी अंतिम वर्ष के 22...

ads1 - 303*387
कक्षा से Field तक, विद्यार्थियों ने समझी Journalism

Kurukshetra University के 22 जनसंचार विद्यार्थियों ने किया Educational Visit

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एमए जनसंचार एवं एमएससी अंतिम वर्ष के 22 विद्यार्थियों ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का आयोजन संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिनव एवं सहायक प्रोफेसर सुनीता के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) डॉ. नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी भविष्य में पत्रकार, उपसंपादक, संपादक और सूचना अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपने पत्रकारिता अनुभव और वर्तमान प्रशासनिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ तथ्यों एवं आंकड़ों की सटीक जानकारी होना बेहद जरूरी है।

डॉ. नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ड्रोन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। विद्यार्थियों ने सरकारी नीतियों की पहुंच, फीडबैक प्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभाव और इंटर्नशिप से संबंधित सवाल पूछे, जिनके डीआईपीआरओ ने विस्तार से उत्तर दिए।

विभाग की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

सहायक जन सूचना अधिकारी केदारनाथ ने विद्यार्थियों को विभाग की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने प्रेस क्लिपिंग, सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार, स्थापना शाखा, पुस्तकालय और मीडिया सेंटर की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक बारीकियों और व्यावहारिक पहलुओं के बारे में भी बताया।

संस्थान की निदेशिका प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान और कार्यक्षेत्र का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कौशल आधारित शिक्षा के विजन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण और व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।

शैक्षणिक भ्रमण में मंदीप, शिवानी, खुशबू कपूर, मुस्कान, करिश्मा (करीना), प्रीति सैनी, मोहम्मद कैफ, हिमांशु गुप्ता, सोनू, नमन, निकिता, रजत, वासू, साक्षी, ज्योति, नरेंद्र, ज्योति, नंदिनी एवं कसाई कुमसींदा सहित 22 विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें