| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

‘चलो गांव की ओर’ अभियान की बैठक, 6 महीने में 1 लाख DSC सैनिकों का लक्ष्य

रोहतक। संत कबीर कुटिया के प्रांगण में ‘चलो गांव की ओर’ और ‘DSC मशीनरी खोज अभियान’ से जुड़े सक्रिय साथियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व स्वामी स्वदेश कबीर ने किया, जबकि...

ads1 - 303*387
‘चलो गांव की ओर’ अभियान की बैठक, 6 महीने में 1 लाख DSC सैनिकों का लक्ष्य

रोहतक। संत कबीर कुटिया के प्रांगण में ‘चलो गांव की ओर’ और ‘DSC मशीनरी खोज अभियान’ से जुड़े सक्रिय साथियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व स्वामी स्वदेश कबीर ने किया, जबकि अध्यक्षता सितेंद्र सोलंकी ने की।

बैठक में रोहतक के विभिन्न गांवों से अभियान से जुड़े सक्रिय साथी पहुंचे। इनमें ब्राह्मणवास, जसिया, कहानी, रिठाल (फोगाट, नरवाल), गढ़ टेकना, मोखरा, गरनावठी और गुढ़ान सहित अन्य गांवों के साथी शामिल रहे।

बैठक में उपस्थित सक्रिय साथियों ने संगठन को मजबूती देने और अभियान को गति देने पर चर्चा की। सभी साथियों ने एकजुट होकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में आने वाले छह महीनों के दौरान हरियाणा में 1 लाख DSC सैनिकों की टीम तैयार करने का लक्ष्य रखने की बात कही गई।

साथियों ने कहा कि अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। बैठक में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें