पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अरूणाय स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया। मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि व्यवस्थापक महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन कराया।
इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संगमेश्वर महादेव मंदिर संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार भगवान शिव यहां स्वयंभू रूप में प्रकट हुए हैं, जिसके कारण संगमेश्वर मंदिर का धार्मिक महत्व देश-विदेश में है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कई धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें संगमेश्वर महादेव मंदिर भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में संगमेश्वर महादेव मंदिर की सड़क को फोरलेन करने का कार्य पूरा किया गया है। जल्द ही सड़क पर डिवाइडर बनाने के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। इसके अलावा छज्जूपुर रोड राजबाहा को बाईपास के माध्यम से नेशनल हाईवे-152, अंबाला-हिसार मार्ग तक पक्की सड़क में तब्दील करने की योजना भी बनाई गई है।
कार्यक्रम के दौरान महंत विश्वनाथ गिरी ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भगवान भोलेनाथ का स्मृति स्वरूप और चुनरी प्रसाद देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन हरपाल सिंह, पंडित शंभूदत्त गौतम, विनोद डोलिया, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि बतान, राकेश पुरोहित, सरपंच तेजा टिकरी, बिल्ला अरुणाय, रणजीत टिकरी, अमर गिरी पूर्व सरपंच, सोमा राम अरुणाय, सेवादल के सह सचिव राहुल गर्ग, पंडित सतीश शास्त्री, केशव गौतम और वंश गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।
.webp)
.webp)


Leave a Reply