| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

प्रतिभा खोज में सारिका, पायल और इशप्रीत ने हासिल की जीत

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। इनमें पायल, सारिका और इशप्रीत ने प्रथम पुरस्कार जीते। प्रात:कालीन और सायंकालीन...

ads1 - 303*387
प्रतिभा खोज में सारिका, पायल और इशप्रीत ने हासिल की जीत

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। इनमें पायल, सारिका और इशप्रीत ने प्रथम पुरस्कार जीते।

प्रात:कालीन और सायंकालीन सत्र में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत, नृत्य, साहित्य, ललित कला, अभिनय, पारंपरिक कला और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में हिंदी लय एवं ताल, अंग्रेजी लय एवं ताल, श्लोक उच्चारण, सम्भाषण, गायन, एकल व समूह नृत्य, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, प्रश्नोत्तरी, लघु नाटक, वाद्य यंत्र वादन, रंगोली, फैशन शो और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं कराई गईं।


छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। प्रात:कालीन सत्र में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया मुख्यातिथि रहे। सायंकालीन सत्र में अनीता खुरानिया और अमिता खुरानिया मुख्यातिथि और पूनम खुरानिया और शिवानी खुरानिया विशिष्ट अतिथि रहीं।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें