| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

हाबड़ी हॉकी स्टेडियम में नशे के खिलाफ अभियान, लड़कियों ने खेला हॉकी मैच

हाबड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को हाबड़ी स्थित हॉकी स्टेडियम में नशे के दुष्प्रभावों से बचाव और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से लड़कियों के हॉकी मैच...

ads1 - 303*387
हाबड़ी हॉकी स्टेडियम में नशे के खिलाफ अभियान, लड़कियों ने खेला हॉकी मैच

हाबड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को हाबड़ी स्थित हॉकी स्टेडियम में नशे के दुष्प्रभावों से बचाव और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से लड़कियों के हॉकी मैच और योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को नशे से होने वाले शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच गुरविंदर सिंह, हॉकी कोच सुरेंद्र प्रताप, नर्सरी कोच लवप्रीत सिंह, नर्सरी कोच शेर सिंह और हॉकी कोच विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का संदेश

सरपंच गुरविंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही हमारा सबसे अच्छा मित्र है, जो जीवनभर हमारा साथ देता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को नशे से बचाकर रखना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल, योग तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना चाहिए।

हॉकी मैच और योग शिविर में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लड़कियों के हॉकी मैच में हिस्सा लिया। इसके साथ ही योग शिविर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और खिलाड़ियों को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें