चौथे स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी और भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने की शिरकत
पिहोवा। हेडवे वर्ल्ड स्कूल का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी और भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
स्कूल के डायरेक्टर अशोक गर्ग, मनदीप सोढ़ी और प्रिंसिपल हरप्रीत सोढ़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कैलाश सैनी ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं और हेडवे वर्ल्ड स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जागरूकता अभियानों में भी स्कूल की अहम भूमिका रहती है।
भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान से बच्चों के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास नहीं हो सकता। शिक्षण संस्थानों का दायित्व है कि बच्चों को ऐसी शिक्षा और वातावरण दिया जाए, जिससे वे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर बेहतर नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल में इसी तरह की शिक्षा प्रणाली देखने को मिली।
प्रिंसिपल हरप्रीत सोढ़ी ने स्कूल की चार साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन करने के साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के पास विभिन्न खेलों की अपनी टीमें हैं, जो हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती हैं।
समारोह के दौरान अतिथियों ने नए खेल मैदान और योग सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा नई योजनाओं का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, स्केटिंग, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सुरेंद्र ढींगरा, रजत शर्मा, पार्षद दलजीत सिंह, ठसका मीरांजी की सरपंच मीना कुमारी, महामंत्री गुलशन शर्मा, खेमचंद टबरा, एसएचओ राजपाल, लवप्रीत खैहरा, करण चीमा, जलबेहड़ा सरपंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा, रोहटी सरपंच मनोज कुमार, धनीरामपुरा सरपंच विकल चौबे और रिंकू थाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।SEO सेटअप
.webp)
.webp)


Leave a Reply