| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

ILT20 Season 5 Auction: Justin Greaves समेत कई खिलाड़ियों की सूची अपडेट

DP World ILT20 Season 5 Player Auction: दुबई में आज होगी खिलाड़ियों की नीलामी, भारतीय दर्शक Zee5, Unite8 Sports और Unite8 Sports 2 पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंगदुबई। DP World ILT20 Season 5 Player Auction...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">ILT20 Season 5 Auction:</span> Justin Greaves समेत कई खिलाड़ियों की सूची अपडेट

DP World ILT20 Season 5 Player Auction: दुबई में आज होगी खिलाड़ियों की नीलामी, भारतीय दर्शक Zee5, Unite8 Sports और Unite8 Sports 2 पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

दुबई। DP World ILT20 Season 5 Player Auction से पहले खिलाड़ियों की सूची में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड सूची में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर Justin Greaves को फ्रेंचाइजी की रुचि के बाद Accelerated Round में शामिल किया गया है। उनके साथ अफगानिस्तान के Zia Ur Rehman Akbar और Hashmatullah Shahidi भी Accelerated Round में शामिल हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Chris Wood को भी Auction Player List में जोड़ा गया है। उन्हें Accelerated Round (Full Members 15 – Bowlers) में रखा गया है।

इन खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया

नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इनमें Saqib Mahmood, David Willey, Saim Ayub और Ben McKinney शामिल हैं।

चार खिलाड़ियों के रिजर्व प्राइस में बदलाव

ILT20 Season 5 Player Auction के लिए कुछ खिलाड़ियों के रिजर्व प्राइस में भी संशोधन किया गया है। Shadab Khan का रिजर्व प्राइस 40,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 80,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है।

वहीं Reeza Hendricks का रिजर्व प्राइस 10,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 40,000 अमेरिकी डॉलर किया गया है। Gareth Delany का रिजर्व प्राइस 80,000 से घटाकर 10,000 अमेरिकी डॉलर, जबकि Joe Clarke का रिजर्व प्राइस 80,000 से घटाकर 40,000 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है।

आज दुबई में होगी ILT20 Season 5 Player Auction

DP World ILT20 Season 5 Player Auction का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को दुबई में दोपहर 1 बजे GST (स्थानीय समय) से किया जाएगा। नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की अपडेटेड सूची जारी कर दी गई है।

नीलामी का लाइव प्रसारण ILT20 के आधिकारिक YouTube चैनल (ILT20Official) पर किया जाएगा। भारत में दर्शक इसे Zee5, Unite8 Sports और Unite8 Sports 2 पर लाइव देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें