कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में कुलपति स्वयं भी शामिल हुए। उनके साथ आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता तथा आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।
स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी विशेष अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है। इसे दैनिक जीवनशैली और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्तिगत अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा था।
उन्होंने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के जीवन और स्वच्छता संबंधी विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी समझेगा, तभी स्वच्छता का संकल्प व्यापक रूप ले सकेगा।
15 अक्टूबर तक चलेंगी स्वच्छता गतिविधियां
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर पवन नांदल समेत विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
.webp)
.webp)


Leave a Reply