Hisar : प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के दौरान एक शख्स जो मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा था, वो था IIT BABA अभय सिंह। विगत दो दिनों से उनकी मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है। अलग-अलग websites पर ये दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत हो चुकी है। जबकि हरियाणा पुलिस ने इन दावों का खंडन करते हुए ये स्पष्ट किया है कि बाबा पूरी तरह से ठीक हैं। पुलिस ने बताया है कि वो पूरी तरह ठीक हैं और उनकी मौत की खबर सरासर झूठ है।
हिसार पुलिस ने क्या कहा?
Hisar पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस जानकारी को आगे साझा ना करें। उसने बताया है कि इस खबर में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। IIT BABA अभय सिंह के बारे में फैलाई गई जानकारी भ्रामक है।
Hisar पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि करीब तीन दिन पहले हिसार में राहुल जैन नाम के एक व्यक्ति का शव उनके घर से बरामद हुआ था। राहुल जैन IIT से पढ़ाई कर चुके थे।उक्त घटना को सोशल मीडिया पर IIT BABA अभय सिंह से जोड़कर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
कैसे फैली मौत की अफवाह?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Hisar में IIT से पढे एक व्यक्ति राहुल जैन की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया में कुछ जगहों पर इस घटना को IIT BABA अभय सिंह की मौत बताकर प्रसारित किया जाने लगा था। हालांकि Hisar पुलिस ने ये स्पष्ट कर दिया है की दोनों मामलों का आपस में कोई लेना देना नहीं है। ये महज एक इत्तफाक है कि दोनों IIT से पढे थे। इसके अलावा इन दोनों खबरों में कोई तालमेल नहीं है।
सोशल मीडिया पर खबर साझा करने से पहले करें पुष्टि
यह घटना हमें एक बार फिर से ये जानने को जागरूक कर रही है कि लोगों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी इंसान की मृत्यु की खबर को viral करके सुर्खियों में आना सोशल मीडिया की संवेदनहीनता को दर्शाता है। बहुत जरूरी है कि इस तरह की खबरों को साझा करने से पहले विश्वसनीय समाचार माध्यमों और आधिकारिक पुलिस बयानों से उसकी पुष्टि की जाए।
फिलहाल, Hisar पुलिस ने IIT BABA अभय सिंह की मौत से जुड़ी खबर को फर्जी बताया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अस्पष्ट दावों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता देना चाहिए।
.webp)
.webp)


Leave a Reply