चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन के समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।
सम्मेलन की तैयारियों में लगे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को लोक भवन पहुंच राज्यपाल को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।
गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत संविधान तथा संसदीय प्रणाली से संबंधित विभिन्न आयोजन करवाने की योजना है।
.webp)
.webp)


Leave a Reply