| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / मनोरंजन

आज से मिलेंगे Republic Day परेड के टिकट

नई दिल्ली रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी Republic Day को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का ऐलान कर दिया है। एक बयान के मुताबिक 77वें गणतंत्र दिवस...

ads1 - 303*387
आज से मिलेंगे Republic Day परेड के टिकट

नई दिल्ली

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी Republic Day को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का ऐलान कर दिया है। एक बयान के मुताबिक 77वें गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू होगी।

बिक्री 14 जनवरी तक जारी रहेगी। टिकट रोज सुबह 9 बजे से तब तक खरीदे जा सकते हैं जब तक आवंटित कोटा खत्म नहीं हो जाता। टिकटों की कीमत 20 से 100 रुपए है।बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए टिकट 20 रुपए में जबकि बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटों की कीमत 100 रुपए है। टिकट aamantran.mod.gov.in के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें