Home खबरें Hisar वालों के लिए अच्छी खबर, इसबार नहीं होगा जलभराव, 6.20 करोड़...

Hisar वालों के लिए अच्छी खबर, इसबार नहीं होगा जलभराव, 6.20 करोड़ रुपये के 6 ड्रेनेज प्रोजेक्ट मंजूर

0
4
Hisar वालों के लिए अच्छी खबर, इसबार नहीं होगा जलभराव, 6.20 करोड़ रुपये के 6 ड्रेनेज प्रोजेक्ट मंजूर

Hisar Drainage Project : सरकार लगातार हरियाणा में विकास कार्य को नई रफ्तार दे रही है। अब कुछ ही दिनों में मानसून सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सरकार ने हरियाणा के हिसार जिले में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह ड्रेनेज प्रोजेक्ट (Hisar Drainage Project ) को मंजूरी दे दी है। खबर में जानिए छह ड्रेनेज प्रोजेक्ट में लागत कितनी आएगी।

कितनी आएगी ड्रेनेज प्रोजेक्ट की लागत
दरअसल, आपको बता दें कि नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरों (Engineers from Public Health Department) की ओर से संयुक्त रूप से छह नए प्रोजेक्ट तैयार कर लिए गए है। इस व्यापक ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर तकरीबन 6.20 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है और यह ड्रेनेज प्रोजेक्ट शहर के लोगों को जलभराव प्रभावित इलाकों में राहत देगा।


बता दें कि निगमायुक्त नीरज के निर्देशों (Instructions of Municipal Commissioner Neeraj) पर इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के पांच प्रमुख जगहों पर नई ड्रेनेज लाइनों को बिछाया जाएगा और आवश्यकतानुसार मेनहोल को भी बनाया जाने वाला है। इसके साथ ही प्रीति नगर में पानी की निकासी तेज करने के लिए स्टार्म वाटर डिस्पोजल सिस्टम को अपग्रेड किया जाने वाला है।

इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट का काम किया तेज
कुछ समय पहले ही निगमायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में मानसून के सीजन में जलभराव की समस्या से जूझ रहे निवासियो को राहत देने के लिए ठोस निर्देश जारी किए गए थे। इस मीटिंग में नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी के इंजीनियरों भी शामिल रहे। उसके बाद 15 मई से ही इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट को गति देने के लिए शहर में ड्रेनेज, नाले और सीवरेज लाइनों की सफाई (cleaning of sewerage lines) के कामों में तेजी लाई है।

कहां बनाई जाएंगी ड्रेनेज लाइनें
अगर खर्चे की बात करें तो हिसार (Hisar Drainage Project News) में सीटी थाना रोड से. क्लाथ मार्केट और मेयर कैंप आफिस से बरवाला बाइपास पर जो ड्रेनेज लाइन बनाई जाने वाली है, उस पर 79,41,816 रुपये की लागत आएगी।

इसके साथ ही धोबीघाट से ऋषि नगर डिस्पोजल तक ड्रेनेज लाइनों के निमार्ण 1,51,47,590 रुपये का खर्च और शिव चौक महावीर कालोनी से पुरानी सब्जीमंडल चौक और महावीर कालोनी जलघर गेट से हनुमान मंदिर तक ड्रेनेज लाइनों के निमार्ण 1,62,17,208 रुपये की राशि खर्च होगी।


इसके अलावा आरसीसी बाक्स जवाह नगर में गुरु जंभेश्वर स्कूल के पास वार्ड-17 इलाके में ड्रेनेज लाइनों के निर्माण (construction of drainage lines) 29,23,247 रुपये, सेक्टर 14 में पार्कों ड्रेनेज लाइन के निर्माण पर 79,75,382 रुपये, प्रीति नगर में स्टार्म वाटर डिस्पोजल अपग्रेड कराने पर 1,18,37,952 रुपये का खर्च आएगा। यानी की कुल प्रोजेक्ट पर 60,43,195 रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here