मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट स्टेडियम में Aligarh ने MDCA Meerut Blue को 26 रन और DSA Moradabad ने Cricket Association Lucknow को 5 विकेट से हराया
मेरठ। 17th Master Vaibhav T20 Championship में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। गांधी बाग क्रिकेट स्टेडियम में Aligarh Sports Association ने MDCA Meerut Blue को 26 रन से, जबकि DSA Moradabad ने Cricket Association Lucknow को पांच विकेट से शिकस्त दी।
Meerut District Cricket Association के निदेशक Yudhvir Singh ने कहा कि टूर्नामेंट में एक और दिन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने को मिला। उन्होंने Aligarh Sports Association और DSA Moradabad के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह Championship उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को परखने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रही है।
Aligarh Sports Association की 26 रन से जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए Aligarh Sports Association ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। Raghav Chaudhary ने 35 गेंदों पर 67 रन की आक्रामक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी MDCA Meerut Blue की टीम 19.1 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई।
MDCA Meerut Blue की ओर से Sandeep Tomar ने 67 और Satyam Chauhan ने 43 रन बनाए। Aligarh Sports Association की ओर से Arnav Sharma ने तीन विकेट लिए। Raghav Chaudhary को Player of the Match चुना गया।
DSA Moradabad ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
दूसरे मैच में Cricket Association Lucknow की टीम 18.4 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। Himanshu Singh ने 28 और Priyanshu ने 25 रन बनाए। DSA Moradabad की ओर से Mohd Shoaib, Mohd Arbaz, Akshu Bajwa और Shivam Sharma ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए DSA Moradabad ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। Yash Vays ने 51 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें Player of the Match चुना गया।
.webp)
.webp)


Leave a Reply