सत्र के मद्देनजर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), चंडीगढ़ के जिला उपायुक्त, पंजाब विधानसभा के सचिव, सीआईएसएफ कमांडेंट और हरियाणा विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बुधवार को होगी कार्य सलाहकार समिति की बैठक
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में बुधवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। इसमें सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक गीता भुक्कल शामिल होंगे।
विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सावित्री जिंदल और विधायक अर्जुन चौटाला भी बैठक में भाग लेंगे। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही, विभिन्न विषयों पर चर्चा और विधायी कार्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और सदन में होने वाली प्रत्येक चर्चा का सीधा संबंध प्रदेश की जनता से होता है। इसलिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सदन की कार्यवाही को गरिमापूर्ण और प्रभावी बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि सत्र के प्रत्येक दिन का अधिकतम सदुपयोग किया जाना चाहिए और अधिक से अधिक जनहित के विषय सदन में चर्चा के लिए आने चाहिए। सरकार जनता से जुड़े विषयों पर जवाबदेही के साथ अपना पक्ष रखेगी, जबकि विपक्ष से भी रचनात्मक भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपेक्षा है।
.webp)
.webp)


Leave a Reply