नारायणगढ़।आर्य प्रादेशिक वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत डीएवी सी सै पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। श्रावण मास की पावन बेला में विद्यार्थियों ने “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों का निर्माण किया। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से यह संदेश दिया कि “स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।”
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित हुई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं पर्यावरण की रक्षा करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेद हमारी समृद्ध भारतीय ज्ञान-परंपरा के आधार हैं। वेद हमें सत्य, अनुशासन, परोपकार, प्रकृति के प्रति सम्मान और उत्तम जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को वैदिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि “वेदों का ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित न रहकर हमारे आचरण और व्यवहार में दिखाई देना चाहिए।” कार्यक्रम के समापन शांति पाठ के साथ किया गया ।
आर्य प्रादेशिक वेद प्रचार सप्ताह के तहत हुई डीएवी स्कूल में पोस्टर निर्माण गतिविधि
नारायणगढ़।आर्य प्रादेशिक वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत डीएवी सी सै पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। श्रावण मास की पावन बेला में...


.webp)
.webp)
Leave a Reply