| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
करवाचौथ आज: पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिनें रखेंगी व्रत, कैथल के...11:45करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, अंजलि ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल...11:35कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर रोड रोलर से...11:24Asian para games: आखिरी निशाने ने छीना पदक, चौथे स्थान पर रहे Swaroop Unhalkar08:38Asian Para Games: Rakesh Nidagundi 7वें स्थान पर, फाइनल में दबाव से चूके पदक08:32Mahashtami 2026 कब है? जानें तारीख, पूजा विधि, कन्या पूजन और मां महागौरी की आराधना...20:29MTB Shimla 23 से 25 अक्टूबर तक:20 राज्यों से लगभग 100 Mountain Bikers लेंगे हिस्सा20:20जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि: विधान सभा अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण21:34Navratri 2026 : मां दुर्गा के नौ स्वरूप और उनका महत्व21:16Mary Millben vs Abhijeet Dipke: विदेशी दखल पर विवाद, राहुल गांधी और एलन मस्क का...21:09
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला जिला प्रभारी का दायित्वपंचकूला। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां...

ads1 - 303*387
भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला जिला प्रभारी का दायित्व

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

जारी सूची के अनुसार पंचकूला में रवि बतान, अम्बाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविन्द कोहली, डबवाली में रविन्द्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भिवानी में अरविन्द यादव, दादरी में शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी तथा लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों एवं अभियानों को जमीनी स्तर पर नई गति मिलेगी। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आधार है। नई जिम्मेदारियों के साथ जिला प्रभारी संगठन की सक्रियता को और बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें