| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

छात्राओं के लिए स्कूल में एक भी शौचालय ठीक नहीं: एक माह में व्यवस्था नहीं हुई तो देंगे धरना

सफीदों। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में छात्राओं के लिए एक भी सही शौचालय उपलब्ध नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को नगर के समाजसेवियों...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">छात्राओं के लिए स्कूल में एक भी शौचालय ठीक नहीं:</span> एक माह में व्यवस्था नहीं हुई तो देंगे धरना
सफीदों। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में छात्राओं के लिए एक भी सही शौचालय उपलब्ध नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को नगर के समाजसेवियों ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी ओबीसी डिपार्टमेंट एवं पूर्व पार्षद नरेश जांगड़ा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के नाम ज्ञापन सौंपा।

नरेश जांगड़ा ने कहा कि स्कूल में छात्राओं के लिए पर्याप्त और उपयोग योग्य शौचालय होना बेहद जरूरी है। लंबे समय से समस्या के बावजूद समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो नगर के लोग प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को मजबूर होंगे।

बेटियों के दावे और जमीनी हकीकत पर सवाल
जांगड़ा ने कहा कि सरकार और प्रशासन बेटियों को बचाने और आगे बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों को इस स्कूल का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में छात्राओं को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

किसी छात्रा की तबीयत खराब होने या लूज मोशन जैसी स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने इसे गंभीर और शर्मनाक समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

जल्द निर्माण शुरू होगा
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक ने बताया कि स्कूल परिसर में जीने और शौचालय का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए उपमंडल अधिकारी की ओर से एस्टीमेट तैयार कर संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- सुरेश मलिक,खंड शिक्षा अधिकारी

ये लोग रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में आर्य समाज सफीदों के मंत्री संजीव मुआना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणवीर भुसलाना, जांगिड़ ब्राह्मण सभा प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ, गजे सिंह पुंडीर, नगर पार्षद संजय जांगड़ा, पूर्व नगर पार्षद प्रतिनिधि सुनील सैनी, वजिंदर फौजी, मंगलेश कुमार, शिव कुमार शर्मा, सतबीर सैनी, संजय शर्मा, पं. सुनील शर्मा, मधु वर्मा, सरदार मस्तान सिंह, विवेक गर्ग, दिलावर सिंह और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें