खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है।नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय नारायणगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एसजीएफआई एथलेटिक्स और कुश्ती प्रतियोगिता (2026 )में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कुश्ती में अंश स्वर्ण पदक, प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लिए चयनित हुआ ।इसी प्रकार विद्यालय के छात्र आदित्य ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका भी चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं, सात्विक ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा शॉट पुट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सात्विक का भी चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्या ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आदित्य और सात्विक और अंश की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है। हमें विश्वास है कि तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विद्यालय परिवार ने तीनों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा खेल प्रशिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डीएवी स्कूल नारायणगढ़ के तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है।नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय नारायणगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एसजीएफआई एथलेटिक्स और कुश्ती प्रतियोगिता (2026 )में उत्कृष्ट...
ADVERTISEMENT (795*150)

Leave a Reply