| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

तबादले के विरोध में कर्मचारियों ने किया रोष प्रकट

पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर 01 पूंडरी के आह्वान पर सुनील जेई और नरेश जेई के तबादला करने का विरोध जताया गया। सब यूनिट परिसर में सुबह 9 से 5 बजे तक...

ads1 - 303*387
तबादले के विरोध में कर्मचारियों ने किया रोष प्रकट

पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर 01 पूंडरी के आह्वान पर सुनील जेई और नरेश जेई के तबादला करने का विरोध जताया गया। सब यूनिट परिसर में सुबह 9 से 5 बजे तक रोष स्वरूप गेट मींटिग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुशील कुमार प्रधान डिविजन व मंच का संचालन सब यूनिट नंबर 2 के कैशियर राजेन्द्र शर्मा ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से विभाग के नियमों के खिलाफ गलत कामों का नाजायज दबाव बनाया गया। इसके कारण ही विधायक सतपाल जांबा की ओर से जबरदस्ती सुनील व नरेश जेई का तबादला करवा दिया गया है जिसका सभी कर्मचारियों व संगठन में भारी विरोध किया गया। सुशील कुमार प्रधान डिविजन ने कहा कि समय रहते विधायक पूंडरी व कार्यकारी अभियंता पूंडरी ने आदेश को अगर रद्द नहीं करवाया, तो बुधवार को भी सभी सब यूनिटों राजौंद, ढांड, टीएल, पाई, नंबर 1, नंबर 2, डिविजन ऑफिस के सभी कर्मचारी पूंडरी डिविजन परिसर में धरना देगें। इस मौके पर यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, यूनिट सचिव राममेहर जेई, जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, हरी किशन संगठनकर्ता यूनिट और सतीश ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें