कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान सिंह की टीम मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए गांव सोलू माजरा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढांड की तरफ से नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है, जो कैथल में किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने के लिए जाएगा। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद ढांड की तरफ से मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया गया तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। जिसकी पहचान भैंसी माजरा जिला कुरुक्षेत्र निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ढांड अमित माथुर के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में जेब से एक पन्नी से 8.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। जिस बारे थाना थाना ढांड में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है
एंटी नारकोटिक सेल द्वारा 8.03 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है।पुलिस...


.webp)
.webp)
Leave a Reply