| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

हल्द्वानी घटना के विरोध में भिवानी में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में निकाला रोष मार्च एवं सत्याग्रह, पार्टी अध्यक्ष के अपमान पर भडक़े नेताभिवानी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी...

ads1 - 303*387
हल्द्वानी घटना के विरोध में भिवानी में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में निकाला रोष मार्च एवं सत्याग्रह, पार्टी अध्यक्ष के अपमान पर भडक़े नेता

भिवानी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस की शहरी व ग्रामीण जिला कमेटी ने रोष मार्च एवं सत्याग्रह निकाला। इस कार्यक्रम में जिलेभर के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। रोष मार्च की शुरुआत स्थानीय हांसी गेट से हुई, जहां से रोष मार्च निकालते हुए कांग्रेसजन प्रदर्शन करते हुए स्थानीय बासिया भवन के नजदीक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और संबंधित व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान को लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताया।
इस मौके पर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कड़े शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े देश के एक कद्दावर नेता और वंचित वर्ग की सशक्त आवाज हैं। उनके साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार और अपमान देश का हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता और संविधान में आस्था रखने वाला नागरिक कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक-एक सिपाही सडक़ पर उतरकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण और हवन करवाना अनुसूचित जाति समाज व संविधान का अपमान है। यह घटना लोकतंत्र और भारतीय संविधान की मूल आत्मा पर सीधा हमला है। जाति या पृष्ठभूमि के आधार पर किसी वरिष्ठ जननेता के प्रति ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता आधुनिक भारत में पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है। समाज को बांटने वाली इस प्रकार की संकीर्ण मानसिकता का हर स्तर पर पुरजोर विरोध होना बेहद आवश्यक है।
प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों और आम जनता के सम्मान पर आघात है। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से ही अनुसूचित जाति विरोधी रही है तथा भाजपा के शासनकाल में कभी देश के राष्ट्रपति का अपमान किया जाता है तो कभी भाजपा राज में संवैधानिक संस्थाओं और विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है तो कभी संविधान की मर्यादाओं को तार-तार किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की सभी मर्यादाएं भूलकर सिर्फ तानाशाही करना जानती है। जिसे भिवानी जिला कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भिवानी के कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला करेगी।
इस रोष मार्च एवं सत्याग्रह में जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, तथा अग्रणी संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, एससी प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, लीगल सेल, सेवादल, इंटक और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया कि देश में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें