कैथल। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम कैथल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट -2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यह चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें तथा आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
प्राचार्य उमेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया अथवा अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 7015242277 पर संपर्क कर सकते हैं।
.webp)
.webp)


Leave a Reply