पूंडरी। अन्न भंडारण की दिशा में किसानों को आधुनिक तकनीक से अवगत कराने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की ओर से फतेहपुर देवी मंदिर में नवीन कृषि संकल्प अन्न भंडारण जागरुकता सत्र आयोजित किया गया।
इसमें नवीन जिंदल फाउंडेशन और केंद्रीय भंडारण निगम के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को संबंधित विषय की जानकारी। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सतबीर भाना सहित कई लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद कार्यालय कैथल के प्रभारी रविंदर धीमान और हल्का प्रभारी अरविंद गोलन ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि देश का किसान बेहद सक्षम स्थिति में है। पैदावार में कोई कमी नहीं है। लेकिन फसल का भंडारण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में सांसद नवीन जिंदल द्वारा शुरू किया गया नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम अन्न की सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने में मिल का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। प्रत्याशी रहे सतबीर भाना ने कहा नवीन कृषि संकल्प अभियान केवल एक जागरुकता अभियान नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और अन्न भंडारण को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन है।
वे सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान से जुड़कर वैज्ञानिक अन्न भंडारण की तकनीक को अपनाएं। वैज्ञानिक भंडारण अपनाने से अनाज की बर्बादी पर रोक लगेगी, फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी व किसानों को अपनी उपज का उचित और बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष हजवाना ने किसानों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं ताकि आय में वृद्धि हो और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं ताकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें सशक्त किया जा सके।
नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ईशान पांडे ने बताया कि नवीन कृषि संकल्प अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरुक किया जा रहा है।
इन जागरुकता सत्र कार्यक्रमों के बाद भी किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण व्यवस्था की ओर मोड़ने के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इसके परिणाम यह आ रहे हैं कि कई पंचायतों ने गांव में वेयर हाउस स्थापित करने के लिए जमीन देने का ऑफर दिया है।
जिला सचिव निधि मोहन ने कहा कि देश की 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। सांसद नवीन जिंदल इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा। तब तक देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर रफ्तार नहीं पकड़ सकता।
इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हुई हैं। जिनके तहत सीधा संवाद किसानों से किया जा रहा है। सांसद कार्यालय की ओर से डॉ. बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं सीडब्ल्यूसी के अधिकारी गौरव विंध्य ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन के सीनियर मैनेजर विंध्य गौरव ने सही भंडारण व्यवस्था फॉर वेयरहाउस स्थापित करने की प्रक्रिया एवं सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भी वेयरहाउस स्थापित करने के लिए निगम को लीज पर जमीन दे सकती है।
इसके बदले में पंचायत को निगम की ओर से हर वर्ष भुगतान किया जाएगा जिससे उनकी आमदन बढ़ेगी। इस पैसे को गांव के विकास पर खर्च किया जा सकेगा। यह एक परमानेंट आय होगी। अंत में नवीन कृषि संकल्प योजना का पोस्टर प्रचार के लिए जारी किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष हजवाना, सतबीर भाना, नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, सतपाल चुग, कार्यालय प्रभारी रविंदर धीमान, हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, पार्षद सतीश हजवाना, वीरेंद्र सारण, किसान नेता अजीत सिंह हाबड़ी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण शर्मा सांच, जिला सचिव निधि मोहन, मार्केट कमेटी पाई के चेयरमैन कृष्ण शर्मा, प्रमोद चूहड़ माजरा, प्रदीप शर्मा बदनारा, जसबीर सोलू माजरा, जिला सचिव हर्ष सेठी, बलकार गोलन, मंडल महामंत्री ऋषिपाल, ढांड मंडल महामंत्री रमेश, प्रताप चौहान, क्रिश श्योकंद, सोहनलाल सरपंच फतेहपुर, विशाल वालिया, राजेश सरपंच मुन्नारहेड़ी, महिपाल सरपंच, विजय सरपंच बरसाना, नितेश सरपंच खेड़ी, सतपाल डीग, बलवंत गोलन, पार्षद नसीब सैनी, मोहिंद्र सैनी पूर्व चेयरमैन, राजिंद्र शर्मा सिरसल सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे ।
.webp)
.webp)


Leave a Reply