| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

MY Bharat Portal पर 16 September तक Online Quiz; 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा ले सकते हैं भाग

विकसित भारत के निर्माण को जन-आंदोलन बनाने में युवाओं की भागीदारी अहम: सुरमयीपंचकूला। उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, पंचकूला सुरमयी ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से विक्सित भारत यंग लीडर्स...

ads1 - 303*387
MY Bharat Portal पर 16 September तक Online Quiz; 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा ले सकते हैं भाग

विकसित भारत के निर्माण को जन-आंदोलन बनाने में युवाओं की भागीदारी अहम: सुरमयी

पंचकूला। उपनिदेशक, मेरा युवा भारत, पंचकूला सुरमयी ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2027 के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत चैलेंज ट्रैक –क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

सुरमयी ने बताया कि विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा उनमें नेतृत्व, ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2027 के विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के प्रथम चरण के रूप में ऑनलाइन क्विज आयोजित किया जा रहा है। यह क्विज़ 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। क्विज़ में कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल एक बार क्विज़ में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा इसमें भागीदारी निःशुल्क है।

क्विज़ में कैसे करें भागीदारी

सुश्री सुरमयी ने युवाओं से अपील करते हुए बताया कि पात्र युवा माय भारत पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर/ई-मेल/यूज़रनेम अथवा माय भारत ID से लॉग-इन कर सकते हैं। नए प्रतिभागी पहले रजिस्टर नाउ के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद क्विज एंड चैलेंजेस → क्विज सेक्शन में जाकर विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज़ का चयन कर स्टॉर्ट क्विज पर क्लिक करके क्विज़ में भाग लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि क्विज़ के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत @2047 से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के आगामी चरणों में निबंध, डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप(पीपीटी), स्टेट विक्सित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (पीपीटी) तथा नेशनल डायलॉग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

सुरमयी ने पंचकूला जिले के सभी पात्र युवाओं, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय स्तर की पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ते हुए “बी ए यंग लीडर , शेप विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अतः जिले के सभी पात्र युवा निर्धारित अवधि के भीतर क्विज़ में अवश्य भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें