| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

नचले हरियाणा सोलो फोक डांस के ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

न्यू होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में 60 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जिले के 90 से अधिक स्कूलों के बच्चे होंगे प्रतियोगिता में शामिल कैथल। सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से न्यू होली...

ads1 - 303*387
नचले हरियाणा सोलो फोक डांस के ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
न्यू होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में 60 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जिले के 90 से अधिक स्कूलों के बच्चे होंगे प्रतियोगिता में शामिल

कैथल। सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से न्यू होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, कैथल में ‘नचले हरियाणा सोलो फोक डांस प्रतियोगिता’ के लिए नि:शुल्क ऑडिशन आयोजित किया गया।

ऑडिशन में स्कूल के करीब 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरियाणवी लोक नृत्य एवं विभिन्न लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों की प्रस्तुतियों में हरियाणवी संस्कृति, लोक परंपराओं और कला की झलक देखने को मिली।

प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास और मंचीय कौशल का भी परिचय दिया। शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया।

इस अवसर पर नचले हरियाणा के आयोजक लव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने बताया कि कैथल जिले में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 90 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
स्कूल के डायरेक्टर राज कुमार जैन ने आयोजन के लिए लव शर्मा एवं डॉ. विनय गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मंच पर प्रदर्शन करने के अवसर देना सराहनीय पहल है।

वहीं डॉ. विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, शिक्षा और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए और जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

उनके संबोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।स्कूल प्रबंधन एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ऑडिशन के दौरान स्कूल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें