| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

निरंकारी मिशन ने चंडीगढ़ में पौधरोपण कर हरियाली और मानवीय एकता का दिया संदेश

चंडीगढ़। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ पौधरोपण परियोजना के छठे चरण का आयोजन देशभर के 630 से अधिक स्थलों पर पूर्ण...

ads1 - 303*387
निरंकारी मिशन ने चंडीगढ़ में पौधरोपण कर हरियाली और मानवीय एकता का दिया संदेश

चंडीगढ़। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ पौधरोपण परियोजना के छठे चरण का आयोजन देशभर के 630 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इसी लड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 33बी में पेट्रोल पंप के पास, पार्क में ‘वननेस वन’ के तहत सैक्टर 33 की पार्षद अंजू कत्याल एवं चंडीगढ़ के संयोजक नवनीत पाठक, सभी मुखी एवं, सेवादल के अधिकारी और भाई बहनों ने पौधरोपण किया।
चंडीगढ़ के संयोजक नवनीत पाठक ने बताया की चंडीगढ़ में आज लगभग 200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा इस अभियान को ‘वननेस वन’ नाम दिया गया है, जो कि अपने आप में बेहद सार्थक और गहरे अर्थ को समेटे हुए है। ‘वननेस वन’ शब्द में जहाँ वन अंग्रेजी में Forest यानी वृक्षों-वनों का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह शब्द One-ness यानि एकत्व की भी भावना को दर्शाता है। इस प्रकार यह अभियान केवल धरती को हरा-भरा बनाने का ही संकल्प नहीं, बल्कि समूची मानवता को एक सूत्र में पिरोने, आपसी भेदभाव मिटाकर एकत्व एवं भाईचारे की भावना जगाने का भी सशक्त माध्यम है अर्थात बाहरी प्रकृति की हरियाली के साथ-साथ भीतरी मन की एकता, यही वननैस अभियान का मूल संदेश है।

इस पावन अवसर पर सैक्टर 33 की पार्षद अंजू कत्याल ने भी विशेष रूप से शिरकत की और मिशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए एक मिसाल है और प्रशासन को भी ऐसे स्वयंसेवी संगठनों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

संत निरंकारी मंडल के सचिव, आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व तथा सामूहिक सहभागिता की संस्कृति को भी सुदृढ़ कर रहा है। सतगुरु की छत्रछाया में ‘वननेस वन’ का यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है, जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है। निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *