| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News / Breaking News

पंजाबी सेवा सदन की पहल: जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, जल्द शुरू होंगे महिलाओं के लिए नए सेवा प्रकल्प

कैथल।पंजाबी सेवा सदन परिसर में रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की ओर से प्रत्येक माह के पहले रविवार को जरूरतमंद परिवारों...

ads1 - 303*387
<span class="title-highlight-color">पंजाबी सेवा सदन की पहल:</span> जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, जल्द शुरू होंगे महिलाओं के लिए नए सेवा प्रकल्प

कैथल।पंजाबी सेवा सदन परिसर में रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की ओर से प्रत्येक माह के पहले रविवार को जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की।
प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ-साथ गरीब बच्चों की शिक्षा और अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित राशन सेवा में संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजिंद्र मेहता ने सहयोग राशि प्रदान की।
जरूरतमंद परिवारों के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी फोकस
प्रदर्शन परुथी ने कहा कि पंजाबी सेवा सदन का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। संस्था की ओर से गरीब परिवारों को राशन, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्था देशहित और प्रशासन के सहयोग से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।
मुख्य द्वार का निर्माण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन
प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि संस्था के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्टील गेट, ग्रिल और प्रकाश व्यवस्था का काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के लिए संस्था का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करेगा।
बड़े हाल में फॉल सीलिंग और केंद्रीय वातानुकूलन की तैयारी
संस्था के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्य द्वार के उद्घाटन को लेकर सदस्यों से चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति के बाद जल्द उद्घाटन कराने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्था का अगला फोकस बड़े हाल में फॉल सीलिंग और केंद्रीय वातानुकूलन व्यवस्था स्थापित करने पर रहेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू होंगे नए सेवा प्रकल्प
संस्था के महासचिव संदीप मलिक और कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर नरूला ने बताया कि पंजाबी सेवा सदन जल्द ही समाजहित में कुछ नए सेवा प्रकल्प शुरू करने जा रहा है। इन प्रकल्पों का विशेष उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता और अवसर उपलब्ध कराना होगा।
कार्यक्रम में इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मेहता, योग राज बत्रा, अशोक आर्य, ललित मोहन नरूला, नरेंद्र निझावन, राजिंद्र मेहता, डॉ. पवन थरेजा, मदन कटारिया, भारत भूषण टक्कर, सुभाष कथूरिया, लखमी दास खुराना, अरविंद चावला, मोहिंद्र खन्ना, राजिंद्र आहूजा, धन सचदेवा, मोहिंद्र पपनेजा, तुलसी मदान, यश तनेजा, विशम्बर अरोड़ा, जगदीश कटारिया, गुलशन चुघ, राकेश मल्होत्रा, मोहिंद्र सोनी, रामनारायण काला, संदीप मलिक और चंद्रशेखर नरूला सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें