कैथल।भारतीय अग्रवाल महासभा में पूनम सिंगला को एक बार फिर सर्वसम्मति से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ उन्हें राजस्थान एवं पंजाब का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। उनके पुनर्निर्वाचन से अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को हुए चुनाव में रेनू अग्रवाल द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद पूनम सिंगला के नाम पर सर्वसम्मति बनी। संगठन ने उन्हें आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
महासभा के प्रधान वाई.के. अग्रवाल, महासचिव महेंद्र गोयल एवं सचिव एन.के. गोयल ने पूनम सिंगला को बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती और गति मिलने की उम्मीद जताई।
पूनम सिंगला ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
उनके दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।
.webp)
.webp)


Leave a Reply