29 को ज्ञान मंदिर के अवलोकन के लिए पहुंचेंगें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे
कुरुक्षेत्र। श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा जल्द ही चेरिटेबल अस्तपाल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू करेगा। 100 बेड का यह अस्पताल सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे कुरुक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। यह जानकारी श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट में स्वामी चिंरजीवी पुरी महाराज व राजेश गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। स्वामी चिरंजीवी पुरी महाराज ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आध्यात्मिक सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा को भी जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया है। इसी संकल्प के अंतर्गत एक आधुनिक चेरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण कार्य भी किया जाएगा जिसका तकनीकी कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस अस्पताल का उद्देश्य आमजन को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें। अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम को सितंबर माह में आयोजित किए जाने की योजना है, जिसमें देश की महान विभूतियों को आमंत्रित किया जाएगा। चिरंजीवी पुरी महाराज ने बताया कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा भी बहुत जल्द ही ज्ञान मंदिर के प्रांगण में आयोजित की जाएगी
उन्होने बताया कि 29 अगस्त को प्रात: 11 बजे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ज्ञान मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। परांडे ज्ञान मंदिर एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों का अवलोकन करेंगे तथा ट्रस्ट की आगामी योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे। राजेश गोयल ने बताया कि श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी चिरंजीपुरी महाराज के निर्देशन में कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों पर आधारित भव्य ज्ञान मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसे श्रद्धालुओं के लिए लोकार्पित करने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं। ज्ञान मंदिर में विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान विष्णु का विराट स्वरूप होगा, जिसका निर्माण देश के मूर्तिकार अरुण योगीराज की ओर से किया जा रहा है। विराट स्वरूप के ज्ञान मंदिर परिसर में स्थापित होते ही मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के लिए समर्पित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट करेगा चेरिटेबल अस्तपाल का निर्माण : चिंरजीवी पुरी महाराज
29 को ज्ञान मंदिर के अवलोकन के लिए पहुंचेंगें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडेकुरुक्षेत्र। श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा जल्द ही चेरिटेबल अस्तपाल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू करेगा।...


.webp)
.webp)
Leave a Reply