| 🌡️ दिल्ली 38°C
Trending News
ads1 - 1159*130
phone ads - 300*250
Hindi News /

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर, भैंस व्यापारी की मौत

कैथल। रविवार देर रात कैथल से ढांड की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को सोलूमाजरा शराब ठेके के पास तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जींद जिले के...

ads1 - 303*387
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर, भैंस व्यापारी की मौत

कैथल। रविवार देर रात कैथल से ढांड की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को सोलूमाजरा शराब ठेके के पास तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जींद जिले के गांव करसिंधु निवासी राममेहर की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक कुछ देर रुका और घायल को सड़क पर तड़पता देखकर कार लेकर मौके से भाग गया।

सूचना मिलने पर 112 की टीम घायल को सरकारी अस्पताल कैथल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में करसिंधु निवासी संदीप ने बताया कि राममेहर उनके ताऊ के लड़के थे और भैंसों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। उसे सूचना मिली थी कि राममेहर के साथ कैथल-ढांड मार्ग पर दुर्घटना हो गई है। इसके बाद वह परिवार के साथ सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचा। अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शी तरसेम सिंह मिले। उन्होंने बताया कि वह सोलूमाजरा शराब ठेके के पास मौजूद था। इस दौरान बाइक नंबर एचआर32जे-3499 पर सवार एक व्यक्ति कैथल से ढांड की तरफ जा रहा था। तभी ढांड की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आई सफेद रंग की कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन रोका और नीचे उतरकर घायल को देखा। बाइक सवार सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। इसके बाद चालक घबरा गया और कार लेकर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने कार का नंबर एचआर65ए-4376 बताया है। कार चालक को सामने आने पर वह पहचान सकता है।

संदीप ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि कार चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई राममेहर की बाइक में सीधी टक्कर मारी। हादसे में राममेहर की मौत हो गई। उसने कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

27 सितंबर की रात करीब 8:53 बजे सरकारी अस्पताल कैथल से थाना ढांड में सूचना मिली थी कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक के परिजन संदीप ने मौके पर अपना बयान दर्ज कराया। बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 106 और 281 बीएनएस के तहत थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद कार चालक की तलाश की जा रही है।- डीएसपी सुशील प्रकाश




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें